राज्यपाल से माफी मंगाने को कहने के लिए मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित करे शिंदे सरकार

Shinde government should pass a resolution in the cabinet to ask the governor to apologize
राज्यपाल से माफी मंगाने को कहने के लिए मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित करे शिंदे सरकार
आदित्य ठाकरे ने कहा राज्यपाल से माफी मंगाने को कहने के लिए मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित करे शिंदे सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा  कि मुझे केंद्र सरकार से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ कदम उठाए जाने की कोई अपेक्षा नहीं है। इसलिए शिंदे सरकार को राज्य मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित करके राज्यपाल को माफी मांगने के लिए मजबूर करना चाहिए। रविवार को आदित्य ने कहा कि राज्यपाल शिवाजी महाराज पर कई बार टिप्पणी कर चुके हैं मुझे इसके पीछे का उद्देश्य समझ में नहीं आता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल को पदमुक्त कर देना चाहिए। आदित्य ने कहा कि राज्यपाल की टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सफाई देने का कोई मतलब नहीं है। राज्य में जनता विरोधी सरकार है। वहीं मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि दुर्भाग्य से राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए चापलूसी कर रहे हैं। 

अमित शाह को पत्र लिखूंगा- उदयनराजे
वहीं भाजपा के सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले ने कहा कि कोश्यारी यदि राज्यपाल पद संभाल नहीं पा रहे हैं तो उन्हें पद से हटा देना चाहिए। मैं शिवाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखूंगा। 

राकांपा ने राज्यपाल के खिलाफ पुणे में लगाया पोस्टर  
राकांपा के एक कार्यकर्ता ने राज्यपाल के खिलाफ पुणे में जगह-जगह पर पोस्टर लगाया है। जिसमें लिखा है कि राज्यपाल की धोती को फाड़ने वाले को एक लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। पोस्टर लगाने वाले राकांपा के कार्यकर्ता ने कहा कि शिवाजी महाराज की जगह कोई नहीं ले सकता है। हमारे आदर्श शिवाजी महाराज ही हैं। वे नई पीढ़ी के भी आदर्श रहेंगे। राज्यपाल की टिप्पणी से आहत होकर मैंने उनकी धोती फाड़ने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। 

Created On :   20 Nov 2022 7:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story