कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए सुखबीर सिंह बादल

Shiromani Akali Dal president Sukhbir Singh Badal detained by Punjab police
कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए सुखबीर सिंह बादल
कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए सुखबीर सिंह बादल

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में ले लिया है। सुखबीर सिंह के नेतृत्व में आज (मंगलवार) अकाली दल सिसवान में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। हजारों की संख्या में पहुंचे अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर वैक्सीन में घोटाला, स्कॉलरशिप में घोटाला जैस कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, कि ये सरकार लगभग हर चीज में घोटाला कर रही है। बता दें कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक नया सियासी समीकरण सामने आया है।

2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुखबीर बादल की अकाली दल और यूपी की पूर्व सीएम मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले चुनाव में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन था। गठबंधन का ऐलान कर अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और BSP ने गठबंधन किया है और 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की 117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

Created On :   15 Jun 2021 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story