शिवसैनिक करते रहे आंदोलन की तैयारी, राणा दंपति पहुंच गए मुंबई

Shiv Sainiks kept preparing for the movement, Rana couple reached Mumbai
शिवसैनिक करते रहे आंदोलन की तैयारी, राणा दंपति पहुंच गए मुंबई
अमरावती शिवसैनिक करते रहे आंदोलन की तैयारी, राणा दंपति पहुंच गए मुंबई

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  राणा दंपत्ति मुंबई मुख्यमंत्री के मातोश्री निवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए 22 अप्रैल को ही विमान से मंुबई पहुंच गए। इसलिए उनको रेलवे स्टेशन पर घेरने की शिवसैनिकों की योजना फैल हो गई। हालांकि राणा दंपत्ति को 149 का नोटिस मिलने के बाद दंपत्ति ने बिना कार्यकर्ताओं के साथ मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने का निर्णय लिया। एक तरफ संपूर्ण राज्य में लाउड स्पीकर (भोंगे) को लेकर विवाद जारी रहते अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा द्वारा मुंबई मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के निवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने की घोषणा करने के बाद अमरावती शहर सहित मुंबई में शिवसैनिकों में तीव्र असंतोष है।

 राणा दंपति ने अमरावती से शुक्रवार 22 अप्रैल को ट्रेन से रवाना होकर 23 अप्रैल को मुंबई पहुंचकर मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। इस पर अमरावती शहर के शिवसेना महानगर प्रमुख पराग गुडधे ने राणा दंपति और उनके कार्यकर्ताओं को अमरावती अथवा बडनेरा रेलवे स्टेशन पर पैर न रखने देने की चेतावनी देकर कार्यकर्तओं को शुक्रवार शाम 5 बजे बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। ऐसे में राणा दंपति गुरुवार 21 अप्रैल को ही अमरावती से नागपुर रवाना होकर शुक्रवार 22 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे विमान से मुंबई पहुंच गए। मुंबई पहुंचने की जानकारी मिलते ही मातोश्री पर शिवसैनिक सहित अनेक नेता बड़ी संख्या में जमा हो गए। संतप्त शिवसैनिकों को राणा दंपति को मातोश्री पर पहुंचने का आह्वान भी किया। यह दंपति मुंबई के खार स्थित निवास स्थान पर पहुंचने के बाद कानून व सुव्यवस्था कायम रखने की दृष्टि से खैरवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय निकुंबे ने अपने दल के साथ तत्काल राणा दंपति के खार स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर धारा 149 के तहत नोटिस थमाया है और जमावबंदी आदेश का उल्लंघन अथवा कानून व सुव्यवस्था का प्रश्न निर्माण होने पर कार्रवाई करने की सूचना दी है। नोटिस मिलने के बाद राणा दंपति ने अमरावती से मुंबई के लिए ट्रेन से रवाना हुए कार्यकर्ताओंं को वापस लौटने की सूचना दी है। 

शिवसैनिकों के भय से रात में ही भागे राणा दंपति 
शहर के शिवसेना महानगर प्रमुख पराग गुडधे ने राणा दंपति के मुंबई पहुंचने पर कहा कि उन्होंने शुक्रवार 22 अप्रैल को अमरावती से रवाना होने की घोषणा की थी। इस कारण शहर सहित जिले के शिवसैनिक अपनी तैयारी में थे। लेकिन राणा दंपति एक दिन पूर्व ही नागपुर से विमान से मुंबई रवाना हो गए। शिवसैनिकों की चेतावनी से वह भयभीत हो गए और एक दिन पूर्व ही भाग गए। इसलिए वह भगौड़े हैं। 
 

Created On :   23 April 2022 3:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story