MP : शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, यहां जानें कौन हुआ शामिल

Shivraj cabinet extension today, Knows whos next minister
MP : शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, यहां जानें कौन हुआ शामिल
MP : शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, यहां जानें कौन हुआ शामिल

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आखिरकार लंबे समय से चली आ रही कैबिनेट विस्तार की अटकलें शनिवार को खत्म हो गई। शनिवार को कैबिनेट विस्तार को गया है। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में दो राज्यमंत्री और कैबिनेट मिनिस्टर ने शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीनों मंत्रियों का शपथ दिलाई।नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, वहीं जालम सिंह और बालकृष्ण पाटीदार को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

किसे मिली मंत्रिमंडल में जगह ?

  • नारायण सिंह कुशवाहा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
  • जालम सिंह पटेल ने राज्यमंत्री की ली शपथ
  • बालकृष्ण पाटीदार बने राज्यमंत्री
 
 

 

 

 

 

नारायण सिंह कुशवाहा

ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाहा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। काछी समाज से आने के कारण उनकी पकड़ अच्छी है।

जालम सिंह पटेल

नरसिंहपुर से विधायक जालम सिंह पटेल का अपना रुतबा है। वे लोधी समाज से आते हैं और दमोह से मौजूदा सांसद प्रहलाद पटेल के भाई हैं। 

बालकृष्ण पाटीदार

बालकृष्ण पाटीदार खरगोन से विधायक हैं।

दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार 

शिवराज सरकार के वर्तमान कार्यकाल में मंत्रिपरिषद का यह दूसरा विस्तार है। इससे पहले पहला मंत्रिमंडल विस्तार 30 जून, 2016 को हुआ था जिसमें चार कैबिनेट मंत्री  ओमप्रकाश धुर्वे, रुस्तम सिंह, अर्चना चिटनीस व जयभान सिंह पवैया शामिल किए तथा पांच राज्य मंत्री हर्ष सिंह, संजय पाठक, ललिता यादव, विश्वास सारंग एवं सूर्य प्रकाश मीणा शामिल हुए। 4 जुलाई, 2016 को दो मंत्रियों बाबूलाल गौर एवं सरताज सिंह से त्याग-पत्र ले लिया गया था। अपने पिछले दो कार्यकालों में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतिम वर्ष में कैबिनेट का विस्तार किया था।


आगे कैबिनेट का छोटा विस्तार होगा : शिवराज

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये खुशी का मौका है। इस तरह से कैबिनेट को संतुलित किया जाएगा इससे बेहतर काम और परिणाम आएंगे। अभी एक विस्तार किया गया है आगे कैबिनेट का छोटा विस्तार फिर से किया जाएगा। वहीं उन्होंने शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी। 
 

 

 

Created On :   3 Feb 2018 7:30 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story