विभागों का बंटवारा: शिवराज ने नरोत्तम से स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया गुट के प्रभुराम को दिया, भार्गव को PWD, देवड़ा को मिला वित्त

विभागों का बंटवारा: शिवराज ने नरोत्तम से स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया गुट के प्रभुराम को दिया, भार्गव को PWD, देवड़ा को मिला वित्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट के विस्तार के ग्यारहवें दिन यानी की आज (सोमवार) विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। प्रदेश के 28 मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। सिंधिया समर्थक विधायकों को उनकी इच्छा अनुसार विभाग दिए गए हैं। विभाग में फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया गुट के प्रभुराम चौधरी को दिया है। मिश्रा पर गृहमंत्री विभाग की जिम्मेदारी है। सीएम शिवराज ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं।

विभागों के बंटवारे में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग मिला है। वहीं शिवराज के करीबी और भोपाल से विधायक विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री बनाए गए। सत्ता परिवर्तन के दौरान नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे गोपाल भार्गव को पीडब्यूडी विभाग दिया है। देवड़ा को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है। 

शिवराज ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने मंत्रिमंडल में 2 जुलाई को 28 मंत्रियों को शामिल किया था। जिसमें भाजपा के 16 मंत्रियों में 7 पुराने और 9 नए चेहरे शामिल किए गए। कांग्रेस के बागी खेमे से कुल 14 मंत्री हो गए हैं। 2 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं। 3 कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेता हैं। जबकि भाजपा के 16 विधायक मंत्री बने थे। शिवराज सरकार में अब 25 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बन चुका है। 

 

 

पहले से कैबिनेट मंत्री

क्रं. नाम विभाग
1 नरोत्तम मिश्रा गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि
2 तुलसी सिलावट जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास
3 गोविंद सिंह राजस्व, परिवहन
4 मीना सिंह आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
5 कमल पटेल किसान कल्याण एवं कृषि विकास

नए कैबिनेट मंत्री

क्रं. नाम विभाग
1 गोपाल भार्गव लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग
2 विजय शाह वन
3 जगदीश देवड़ा वाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
4 बिसाहूलाल सिंह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण
5 यशोधरा राजे  खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
6 भूपेंद्र सिंह नगरीय विकास एवं आवास
7 ऐंदल सिंह कंसाना लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी
8 बृजेंद्र प्रताप सिंह खनिज साधन, श्रम
9 विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
10 इमरती देवी महिला एवं बाल विकास
11 प्रभुराम चौधरी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
12 महेंद्र सिंह सिसोदिया पंचायत और ग्रामीण विकास
13 प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा
14 प्रेम सिंह पटेल पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण
15 ओमप्रकाश सकलेचा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकी
16 उषा ठाकुर पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म
17 अरविंद सिंह भदौरिया सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन
18 मोहन यादव उच्च शिक्षा
19 हरदीप सिंह डंग नवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन
20 राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन

राज्य मंत्री

क्रं. नाम  विभाग
1 भारत सिंह कुशवाह उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वतंत्र प्रभार, नर्मदा घाटी विकास
2 इंदर सिंह परमार स्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार, सामान्य प्रशासन
3 रामखिलावन पटेल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
4 रामकिशोर कांवरे आयुष, स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन
5 बृजेंद्र सिंह यादव लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी
6 गिर्राज दंडोतिया किसान कल्याण एवं कृषि विकास
7 सुरेंद्र धाकड़                       लोक निर्माण विभाग
8 ओपीएस भदौरिया नगरीय विकास एवं आवास

 

 

 

 

Created On :   13 July 2020 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story