- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Shivraj's government took a loan of Rs 2 thousand crore after budget
दैनिक भास्कर हिंदी: आम बजट के 22 दिन बाद शिवराज सरकार ने लिया 2 हजार करोड़ का नया कर्ज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य विधानसभा में वर्ष 2018-19 का आम बजट 21 मार्च को पारित हुआ तथा 27 मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसे मंजूर कर राज्य के खजाने में दो लाख 4 हजार 6 सौ 42 करोड़ रूपए पहुंचाए थे पर इसके बावजूद शिवराज सरकार ने विधानसभा में आम बजट पारित होने के 22 वें दिन बाजार से 2 हजार करोड़ रूपए का नया कर्ज उठाया है। यह वर्तमान वित्त वर्ष का पहला कर्ज है। रिजर्व बैंक के माध्यम से ई-आक्शन के जरिए गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर उठाए गए इस ताजा दो हजार करोड़ रूपए के कर्ज का चुकारा दस साल में किया जा सकेगा तथा हर साल दो बार इस पर कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। यह कर्ज राज्य की विकास परियोजनाओं और अधोसंरचनायें विकसित करने के नाम पर लिया गया है।
सरप्लस बजट कम हुआ
बाजार से उक्त कर्ज उठाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी जो वित्तीय स्थिति बताई है उसमें सरप्लस बजट की राशि कम हुई है। वर्ष 2016-17 में राजस्व प्राप्तियों के मुकाबले राजस्व व्यय कम हुआ था तथा राजस्व आधिक्य 3 हजार 769 करोड़ 49 लाख रूपए था वहीं वर्ष 2017-18 में राजस्व आधिक्य मात्र 575 करोड़ 53 लाख रूपए रहा। जबकि शिवराज के पिछले विधानसभा कार्यकाल के अंतिम वर्ष में साल 2012-13 में राजस्व आधिक्य 6 हजार 370 करोड़ 1 लाख रुपयों का था।
बढ़ गई कर्ज की कुल राशि
ताजा दो हजार करोड़ रूपए कर्ज उठाने के लिए शिवराज सरकार ने अपनी अब तक उसके ऊपर बकाया कर्ज की कुल राशि का भी खुलासा कर्जदाताओं के सामने किया है। उसने 31 मार्च,2018 की स्थिति में अपने ऊपर बकाया कर्ज की कुल राशि 1 लाख 60 हजार 871 करोड़ 90 लाख रूपए बताई है। जबकि 31 मार्च 2012 की स्थिति में उस पर कुल कर्ज 71 हजार 478 करोड़ 10 लाख रूपए चढ़ा हुआ था।
इनका कहना है
‘यह बात सही है कि इस बार राजस्व आधिक्य की राशि कम रही है परन्तु फिर भी अधिक तो है ही। बाजार से कर्ज की प्रक्रिया भारत सरकार से स्वीकृति के बाद होती है, इसलिए यह दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया गया है। आम बजट के बाद भी एक्सपेंडीचर के लिए बाजार से कर्ज लेना पड़ता है।’
- रुपेश कुमार पठवार अवर सचिव वित्त विभाग मप्र
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: 5 संतों को राज्यमंत्री बनाने पर हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब, थमाया नोटिस
दैनिक भास्कर हिंदी: CM शिवराज पहुंचे पातालकोट, चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक
दैनिक भास्कर हिंदी: भारिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री के पिटारे से निकले सांस्कृतिक केंद्र और एकलव्य विद्यालय
दैनिक भास्कर हिंदी: आधा खजाना गरीबो के लिये खर्च करेंगे : 320 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो के लोकार्पण कर बोले शिवराज