शिवराज का मंगलवार को दिल्ली दौरा

Shivrajs visit to Delhi on Tuesday
शिवराज का मंगलवार को दिल्ली दौरा
मध्य प्रदेश शिवराज का मंगलवार को दिल्ली दौरा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, इस प्रवास के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात के अलावा भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से भी मिलने वाले हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को दिल्ली के प्रवास पर रहने वाले हैं, वे दोपहर चार बजे दिल्ली पहुचेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री चौहान की यह पहली आधिकारिक भेंट होगी।

मुख्यमंत्री चौहान के तय कार्यक्रम के अनुसार, कल शाम को मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आर के सिंह से भेंट हेागी, मुख्यमंत्री की इन मंत्रियों के साथ प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा भी प्रस्तावित है। बताया गया है कि शासकीय मुलाकातों के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से भेंट करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री चौहान कल देर रात भोपाल वापस लौट आएंगे।

 

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   29 Aug 2022 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story