शिवसेना ने BMC में किया 1 लाख 25 हजार करोड़ का घोटाला

Shivsena committed 1 lakh 25 thousand crore scam in BMC
शिवसेना ने BMC में किया 1 लाख 25 हजार करोड़ का घोटाला
शिवसेना ने BMC में किया 1 लाख 25 हजार करोड़ का घोटाला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने मुंबई मनपा में सत्ताधारी शिवसेना पर सवा लाख करोड़ रुपए से अधिक का कथित घोटाले का आरोप लगाया है। शेलार ने कहा कि शिवसेना के शासनकाल में मुंबई मनपा में 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए का घोटला हुआ है। वे उपनगर बांद्रा स्थित जवाहर नगर में भाजपा के उत्तरभारतीय मोर्चा की तरफ से आयोजित ‘चौपाल’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।  शेलार ने कहा कि मुंबई की जनता के टैक्स के पैसों को लोगों की भलाई के लिए खर्च करना चाहिए था लेकिन शिवसेना के घोटाले के कारण मुंबईवासी बेहाल हैं।

 इस दौरान पूर्व विधायक तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने कहा कि चौपाल के जरिए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यदि मनपा चुनाव में भाजपा को जीत मिलती है तो उत्तर भारतीयों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा की बीएमसी में भाजपा की सत्ता आई तो फेरावालों की परेशानी खत्म होगी। जबकि मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि हम लोग संगठित होकर मुंबई मनपा का चुनाव लड़ेंगे। मुंबई मनपा पर भाजपा का ध्वज लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। इस कार्यक्रम में मुंबई भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। 


 

Created On :   6 Aug 2021 7:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story