27 सितंबर से मुंबई में लघु भारत पर्व, त्र्यम्बकेश्वर में बनेगा पर्यटन केंद्र 

Short India festival in Mumbai from September 27- Trayambakeshwar will built as tourism center
27 सितंबर से मुंबई में लघु भारत पर्व, त्र्यम्बकेश्वर में बनेगा पर्यटन केंद्र 
27 सितंबर से मुंबई में लघु भारत पर्व, त्र्यम्बकेश्वर में बनेगा पर्यटन केंद्र 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत पर्यटन की तरफ से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 27 व 28 सितंबर को मुंबई के पीएल देशपांडे कलामगण प्रभादेवी में लघु भारत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के खानपान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

भारत पर्यटन की क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिम व मध्य क्षेत्र) नीला लाड ने बताया कि रविंद्र नाट्य मंदिर में आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में लोक नृत्य, विविध खानपान व कला-क्राफ्ट की बिक्री और पर्यटन संबंधी सूचनाएं मुख्य आकर्षण होंगी। इस दौरान लोग आसाम के लोकनृत्य बिहु, गुजरात का गरबा, महाराष्ट्र का लावणी और पंजाब का भांगडा, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य और मिजोरम का बाम्बू डांस देख सकेंगे। यह आयोजन लोगों के लिए नि:शुल्क होगा। 

उन्होंने बताया कि देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। विदेशी पर्यटकों की संख्या में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पर हम चाहते हैं कि घरेलु पर्यटक भी अपना देश देखे। इसके लिए भारत पर्यटन की तरफ से अपना देश देखों अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यूनेस्को द्वारा मुंबई की आर्ट डेको इमारतों को विश्व धरोहर घोषित करने के लिए इन्हें देखने के लिए हम टूरिस्ट वॉक आयोजित करते हैं। नीला लाड ने बताया कि नाशिक के त्रम्बकेश्वर में पर्यटन केंद्र बनाने को मंजूरी दी गई है।  
 

Created On :   24 Sept 2018 7:48 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story