श्रीहरि अणे का पलटवार- शिवसेना में हिम्मत है, तो भाजपा पर राजद्रोह का मामला दर्ज कराए

Shrihari Aney reply to shivsena on sedition charges statement
श्रीहरि अणे का पलटवार- शिवसेना में हिम्मत है, तो भाजपा पर राजद्रोह का मामला दर्ज कराए
श्रीहरि अणे का पलटवार- शिवसेना में हिम्मत है, तो भाजपा पर राजद्रोह का मामला दर्ज कराए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अलग राज्य की मांग करने वालों पर राजद्रोह का अपराध दर्ज करने संबंधी शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश जाधव के वक्तव्य पर विदर्भवादी नेता श्रीहरि अणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अलग राज्य की मांग के समर्थन में भाजपा ने तो प्रस्ताव भी तैयार किया था, शिवसेना में हिम्मत है, तो वह भाजपा पर राजद्रोह का मामला दर्ज कराए। अलग विदर्भ को लेकर इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

अपराधी नहीं कहा जा सकता
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र दिवस पर एक चर्चा कार्यक्रम में विदर्भवादियों के विरोध में शिवसैनिक आए थे। शिवसैनिकों के प्रदर्शन को देखते हुए श्रीहरि अणे कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि, कार्यक्रम के दौरान विदर्भवादियों के विरोध का जो तरीका देखा गया, वह बिना दिमाग के लोग ही कर सकते हैं। उसके बाद शिवसेना के जिला प्रमुख प्रकाश जाधव ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा था कि, महाराष्ट्र में रहकर तमाम सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के बाद भी राज्य विभाजन की बात करने वालों पर राजद्रोह का मामला चलाया जाना चाहिए।

कहा - राज्य निर्माण की मांग का है अधिकार
श्री अणे ने कहा कि, राजद्रोह नाम का कोई अपराध कानून में नहीं आता है। लिहाजा कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। संविधान की धारा 3 व 4 ने नागरिकों को राज्य निर्माण की मांग का अधिकार दिया गया है। लिहाजा संविधान में संशोधन कर राजद्रोह कानून बनाएं। श्री हरि अणे ने कहा कि सिवाय विदर्भ राज्य की मांग करने वालों को अपराधी नहीं कहा जा सकता है। उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है। अगर अपराधी ही ठहराना है, तो सबसे पहले संयुक्त महाराष्ट्रवादी अपराधी ठहराए जाएंगे, जिन्होंने 1956 व 1960 में महाराष्ट्र निर्माण के समय विदर्भ को तोड़ा था। शिवसेना बेलगांव को महाराष्ट्र में शामिल करने की मांग कर रही है, वह राजद्रोह तो नहीं।

Created On :   7 May 2018 8:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story