मां कलेही धाम में ०५ फरवरी से शुरू होगी श्रीमद् भागवत महापुराण एवं विष्णु यज्ञ

By - Bhaskar Hindi |5 Feb 2023 2:43 PM IST
पवई मां कलेही धाम में ०५ फरवरी से शुरू होगी श्रीमद् भागवत महापुराण एवं विष्णु यज्ञ
डिजिटल डेस्क पवई नि.प्र.। कांग्रेस के युवा नेता रामवीर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पवई में पहली बार मां कलेही धाम में श्रीमद् भागवत महापुराण रस ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु यज्ञ किया जा रहा है जोकि दिनांक ०5 फरवरी से 13 फरवरी तक दोपहर 03 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण रस ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु यज्ञ किया जाएगा। कथा वाचक महंत ओमकार दास महाराज इस संगीतमय श्री रामकथा एवं श्रीमद्भागवत के प्रखर वक्ता होंगे। श्री तिवारी ने उक्त धार्मिक आयोजन में शामिल होकर लोगों से धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
Created On :   5 Feb 2023 2:43 PM IST
Next Story