- Home
- /
- आज से प्रारम्भ होगी श्रीमदभागवत...
आज से प्रारम्भ होगी श्रीमदभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ

डिजिटल डेस्क पवई नि.प्र.। माँ कलेही की पावन नगरी पवई में लक्ष्मी नारायण मंदिर बागरन टोला के पास सन्यासी आश्रम श्री लक्ष्मी वाटिका में नगायच परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमदभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज 01 दिसम्बर गुरूवार को प्रारम्भ होगा। इस पावन पुनीत कथा के कथावाचक पंडित कृष्ण चेतन्य महाराज चित्रकूट धाम है। जिनके मुखारविंद से 01 दिसम्बर से 08 दिसम्बर तक श्रीमदभागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन सुनाया जाएगा। जिसमें 01 दिसम्बर गुरूवार को कलश यात्रा, गणेश पूजन, सर्व देव प्रतिष्ठा, भागवत महत्व, 02 दिसम्बर को व्यास परिचय, सुखदेव परिचय, अमर कथा, भीष्म उपदेश, परीक्षित, 03 दिसम्बर को चतुरश्लोकी भागवत विधुर कथा, कर्दम जी का विवाह, सती सावित्री, 04 दिसम्बर को भरत चरित्र नाम महिमा, भरत प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 05 दिसम्बर को नन्दउत्सव, पूतना वध, माखन चोरी लीला, चीरहरण लीला, गोवर्धन पूजा, 06 दिसम्बर को महारास लीला, गोपी गीत, कंस वध, द्वारकालीला, रुक्मणि विवाह, 07 दिसम्बर को विवाहोंं का वर्णन, सुदामा चरित्र संन्यास धर्म की व्याख्या, सुखदेव विदाई, फूलों की होली एवं पूर्णाहुति के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। जिसमें कथा श्रोता श्रीमति लक्ष्मी बाई नगायच एवं हिमांशु नगायच है। धार्मिक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राजेश नगायच, अरुण नगायच पार्षद, प्रमोद नगायच सहित नगायच परिवार लगा हुआ है। सभी के द्वारा धर्मप्रेमियों जनता से भागवत कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
Created On :   1 Dec 2022 4:36 PM IST