- Home
- /
- घरेलू कलह में पति के हाथों मारी गई...
घरेलू कलह में पति के हाथों मारी गई श्रृतिका, पति को जेल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के चांदुर बाजार थाना क्षेत्र के तहत तहसील कार्यालय के पीछे शुक्रवार 5 अगस्त को घरेेलू विवाद के चलते पति ने चाकू से गला रेत कर पत्नी की निर्ममता से हत्या करने के बाद घर में दुप्पटे से फांसी लगाकर स्वयं आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद आरोपी सतीश कालबांडे को बेहोशी की हालत में शहर के बडनेरा रोड पर स्थित रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार 8 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चांदुर बाजार पुलिस ने सतीश कालबांडे को हिरासत में लिया और देर रात उसका बयान दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल रवाना किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में सतीश कालबांडे ने बताया कि, उसकी पत्नी श्रृतिका कालबांडे पहले कोठोडा गांव के अनाथ बच्चों की शाला में सिखाती थी, लेकिन वहां वह अस्थायी रूप से कार्यरत थी। जिससे कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के समय श्रृतिका ने यह डयूटी छोड़ दी। दोनों चांदुर बाजार में आकर रहते थे। कोरोना संक्रमण के बाद कुछ महीने पहले ही श्रृतिका ने चांदुर बाजार के होलीकेट कॉन्वेंट में फिर नौकरी शुरू कर दी थी। सतीश का उस पर संदेह था कि, श्रृतिका के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध हैं। बयान में सतीश ने यह भी कहा कि, उसने पत्नी को यह संबंध खत्म करने के लिए इससे पहले कई बार समझाया।
शुक्रवार 5 अगस्त को सुबह उनका बेटा स्कूल में जाने के बाद दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसी समय श्रृतिका के हाथों में सब्जी काटने का चाकू था। दोनों के बीच हुई हाथापाई में श्रृतिका के हाथों को धक्का लगने से चाकू उसके गले में घुस गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच चल रही हाथापाई में पत्नी की मौत होने से वह डर गया और उसने खुद भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिसरवासियों को इस बात का पता चलने से उन्होंने सतीश को फांसी से नीचे उतारा और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि, सतीश कालबांडे यह पथ्रोट तहसील अंतर्गत आने वाली काकडा ग्राम पंचायत में कार्यरत है। मंगलवार को उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत के तहत जेल रवाना किया है।
आरोपी पर मामला दर्ज
पत्नी के हत्या के बाद सतीश कालबांडे ने अपने ही घर में फासी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। किंतु उसके बचाया गया। इस मामले में चांदुर बाजार पुलिस ने सतीश कालबांडे के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की धारा 309 के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   10 Aug 2022 11:25 AM IST