केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ने दिए 1 करोड़ रुपए 

Siddhivinayak Temple trust gave one crore rupees for Kerala
केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ने दिए 1 करोड़ रुपए 
केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ने दिए 1 करोड़ रुपए 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने केरल में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दिया। गुरुवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को चेक दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की सामाजिक प्रतिबद्धता और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए किए गए पहल की तारीफ की।

भारत मर्चेंट्स चेम्बर ने दिए 11 लाख
कपड़ा बाज़ार की सबसे बड़ी संस्था भारत मर्चेंट्स चेम्बर ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए केरल में आयी भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद करने का बीड़ा उढ़ाया। इस संदर्भ में हुई बैठक के दोरान व्यापारीयो ने तुरंत 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना तय किया। इस मोके पर चेम्बर उपाध्यक्ष विजय लोहिया एवं ट्रस्टी राजीव सिंगल व इस कार्य के संयोजक विवेक बागड़िया को चेक सौपा। 

Created On :   30 Aug 2018 3:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story