नागपुर के मेडिकल और मेयो हास्पिटल में 725 नर्सों ने की सांकेतिक हड़ताल

Signal strike by 725 nurses in Nagpurs Medical and Mayo Hospital
नागपुर के मेडिकल और मेयो हास्पिटल में 725 नर्सों ने की सांकेतिक हड़ताल
नागपुर के मेडिकल और मेयो हास्पिटल में 725 नर्सों ने की सांकेतिक हड़ताल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर के सरकारी अस्पतालों में सेवा देने वाली 725 परिचारिकाओं ने सोमवार को 2 घंटे सांकेतिक हड़ताल की। मेयो और मेडिकल में यह हड़ताल की गई। हड़ताल का समय ऐसा रखा गया कि, कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। 
 
सरकार नहीं ले रही दखल
साेमवार को विविध मांगों को लेकर मेयो की 350 और मेडिकल की 375 परिचारिकाओं ने दो घंटे सांकेतिक हड़ताल की। सुबह 8 से 10 बजे तक यह हड़ताल की गई। परिचारिकाओं की केंद्र की तरह राज्य सरकार से नर्सिंग भत्ता, पदोन्नति, कोविड भत्ता और छुट्टी देने जैसी मांगें हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित राज्य के चिकित्सा शिक्षा व संशोधन विभाग के मंत्री को पत्र दिया गया है, लेकिन दखल नहीं ली जा रही है। 

दावा : मरीजों को परेशानी नहीं हुई 
इस समय अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने से परिचारिकाओं पर काम का कम दबाव है। सुबह 8 से 10 बजे तक का समय होने से मरीजों को असुविधा नहीं होने का दावा किया गया है। सुबह 8 बजे रात्रि सेवा देने वालाें को छुट्टी दी जाती है। वहीं नर्सेस हड़ताल में शामिल हुईं। साथ ही सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आने वाली नर्सों ने दो घंटे सांकेतिक हड़ताल में हिस्सा लिया, इसलिए कामकाज प्रभावित नहीं होने का दावा किया गया है। इस दौरान सरकार आेर अस्पताल प्रशासन की और से कोई प्रतिनिधि नहीं आया। 

आंदोलन की तैयारी शुरू
मंगलवार, 22 जून को भी दो घंटे सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। 23 और 24 जून को पूरे दिन हड़ताल की जाएगी।  बावजूद मांगों पर विचार नहीं करने पर 25 जून से बेमियादी हड़ताल की तैयारी की जा रही है। मेडिकल में महाराष्ट्र राज्य परिचारिका संगठन के उपाध्यक्ष शहजाद बाबा खान और मेयो में आकाश सालवे ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
 

Created On :   22 Jun 2021 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story