- Home
- /
- आटो में बैठी और रेड लाइट एरिया गंगा...
आटो में बैठी और रेड लाइट एरिया गंगा -जमुना पहुंचाने के लिए कहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कभी-कभी इंसान का क्रोध खुद के लिए मुसीबत पैदा कर देता है। चंद्रपुर की एक ऐसी ही महिला ऑटो चालक की सूझबूझ से देह व्यापार के दल-दल में जाने से बच गई। पति से किसी बात को लेकर अनबन होने पर महिला चंद्रपुर से नागपुर आई और गणेशपेठ बस स्टैंड पर उतरने के बाद ऑटो चालक सुनील भोकरे के ऑटो में बैठने के बाद उसे गंगा-जमुना बस्ती में चलने के लिए कहा, जबकि बस्ती से लोग दूर रहना चाहते हैं। वहीं महिला द्वारा उसे बस्ती में चलने की बात कहने पर सुनील को उसकी यह बात थोड़ी अटपटी लगी। मौका पाकर सुनील ने भरोसा सेल की प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक रेखा शंकपाल को फोन कर दिया। पश्चात दामिनी पथक अॉटो चालक सुनील भोकरे के पास पहुंचा और महिला को भरोसा सेल ले गई। पश्चात पति को बुलाकर महिला को उसके हवाले कर दिया गया।
मां की मौत के बाद पिता ने कर ली दूसरी शादी
महिला ने पुलिस को बताया कि, उसके माता-पिता के बीच हमेशा अनबन होती थी। मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की तब वह दो साल की थी। वह अपनी बहन, दादी के पास रहने लगी। दोनों बहनें एक-दूसरे का सहारा बनीं। समय बीतता गया उसकी शादी हुई, लेकिन उसकी सहेली ने उसके पति को प्रेमजाल में फांस लिया। इसके चलते उसका शादी के रिश्ते पर से विश्वास उठ गया।
दोबारा की शादी : पीड़ित महिला ने चंद्रपुर में रहने वाले एक अविवाहित युवक से शादी की। जिससे शादी की वह केंद्र सरकार में नौकरी पर है। दोनों हंसी-खुशी जीवन बिता रहे थे। दो वर्ष बाद भी संतान नहीं होने से पीड़ित महिला थोड़ी से चिड़चिड़ी हो गई थी। वह कभी-कभी पति से विवाद करने लगती थी। 11 नवंबर को पति से विवाद होने पर वह नागपुर भागकर आ गई थी।
Created On :   23 Nov 2021 2:42 PM IST