पराजय पर मंथन करने बैठे और आपस में भिड़ गए अध्यक्ष व पूर्वाध्यक्ष

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शाब्दिक जंग पराजय पर मंथन करने बैठे और आपस में भिड़ गए अध्यक्ष व पूर्वाध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  हाल ही में संपन्न हुए तिवसा व भातकुली नगरपंचायत के चुनावों में मिली हार को लेकर भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पार्टी फर्स्ट का नारा लगाने वाले भाजपा पदाधिकारी हार का ठिकरा एक-दूसरे पर फोड़ते हुए जमकर गालीगलौज करने लगे। स्थिति यहां तक बिगड़ गई की जिलाध्यक्ष निवेदिता चौधरी ने पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सूर्यवंशी पर बोतल फेंक दी। इस तरह की जानकारी भाजपा कोर कमेटी के बैठक में शामिल कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दबी आवाज में सांझा की गई है। यह भी बताया गया कि जिला कार्यकारिणी के दोनों ही वरिष्ठ देता एक-दूसरे पर हार का ठिकरा फोड़ते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे।  बैठक में मौजूद कुछ पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाया गया कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं दी गई। 

इस आरोप पर भड़कते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष निवेदिता चौधरी ने अन्य पदाधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाईं। बैठक में उन्होंने हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए अन्य पदाधिकारियों पर पार्टी की दुरदर्शा करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार यह संपूर्ण घटनाक्रम शहर के राजापेठ स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के दौरान घटित हुआ।  बैठक में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के पराजय व आगामी दिनों में होने वाले स्थानीय संस्थाओं के चुनावों को लेकर चर्चा होनी थी। इस दौरान करीब 70 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का नेतृत्व संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर द्वारा किया गया था।  बैठक में जो कुछ हुआ उस पर आला कमान द्वारा कोई कार्रवाई न करने के बाद अब निराशा के कारण पदाधिकारी घटना को मुख्यालय की दीवारों से बाहर लाने लगे हैं। बैठक में पार्टी के सुसंस्कृत राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बच्चों की तरह एक-दूसरे के साथ किए गए आपत्तिजनक व्यवहार से पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और वरिष्ठ नेताओं के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने की चल रही होड़ तथा गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। आगामी दिनों में इस गुटबाजी का खामियाजा भाजपा को स्थानीय चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

पार्टी को कमजोर कर रहे कुछ लोग 
मौजूदा जिलाध्यक्ष निवेदिता चौधरी से इस घटना के संदर्भ में जानकारी लेने का प्रयास किया। किंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका।  - दिनेश सूर्यवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा

Created On :   15 Feb 2022 5:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story