कर्नाटक: सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन गिरने से 6 मजदूरों की मौत

कर्नाटक: सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन गिरने से 6 मजदूरों की मौत

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। ये हादसा गुरुवार शाम हो हुआ। इसमें कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

 

कुमारस्वामी ने जताया दुख
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए हादसे पर दुख जताया है। कुमारस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों को तेजी से पूरा करें और पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराये। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है।

प्रशासन ने दिए घटना की जांच के आदेश
हादसे के दौरान कलबुर्गी में निर्माणाधीन सीमेंट फैक्‍ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, तभी साइट पर लगी एक क्रेन गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर क्रेन के नीचे आने से दब गए। शुरुआती जानकारी में घायल मजदूरों की संख्या 4 बताई जा रही थी। लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक 6 मजदूरों की मौत और 1 मजदूर के घायल होने की खबर है। वहीं प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Created On :   3 Aug 2018 1:05 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story