छोटे उद्योगों को सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं से कर्ज आपूर्ति जरूरी -गडकरी

Small industries needed to supply loans from micro financial institutions - Gadkari
छोटे उद्योगों को सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं से कर्ज आपूर्ति जरूरी -गडकरी
छोटे उद्योगों को सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं से कर्ज आपूर्ति जरूरी -गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। छोटे उद्योगों को कर्ज आपूर्ति के लिए सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं से कर्ज आपूर्ति की आवश्यकता है। गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था व सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं को मदद करने के लिए केेंद्र सरकार तैयार होने की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन व सूक्ष्म, मध्यम, लघु उद्योग मंत्री नितीन गडकरी ने दी। उन्होंने रिस्टार्ट इंडिया डाट इन वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोराेना संकट का प्रभाव हर क्षेत्र में है। सूक्ष्म वित्तीय संस्था 10 लाख तक कर्ज आपूर्ति कर सकते हैं। निवेश के अभाव में कई छोटे उद्योग शुरू नहीं हो पाए हैं। इन उद्योगों में निवेश से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। एग्राे एमएसएमई के माध्यम से छोटे उद्योगों को सहायता दी जा रही है। 

Created On :   24 July 2020 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story