अमरावती में अल्पभूधारक किसान  ने लगाई फांसी 

Small land holder farmer hanged in Amravati
अमरावती में अल्पभूधारक किसान  ने लगाई फांसी 
कर्ज में डूबा था अमरावती में अल्पभूधारक किसान  ने लगाई फांसी 

डिजिटल डेस्क, अंजनगांवसुर्जी(अमरावती)। अंजनगांवसुर्जी तहसील के धनेगांव के एक 65 वर्षीय अल्पभूधारक किसान ने बुधवार को सुबह काकड़ा मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से तहसील में खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करने वाले अल्पभूधारक किसान का नाम रामेश्वर भीमराव येवले (65) है। बताया जाता है कि धनेगांव निवास किसान रामेश्वर येवले ने गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित काकड़ा मार्ग पर सड़क किनारे सामाजिक वनीकरण विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ पर सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मार्ग से गुजरने वाले मजदूरों को किसान फांसी पर लटका दिखाई दिया।

उन्होंने तत्काल इस की जानकारी मृतक के रिश्तेदाराें को दी। बताया जाता है कि मृतक रामेश्वर पर बैंक का कर्ज था। लेकिन यह कर्ज अदा करने में वह असमर्थ होने से उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी अंजनगांव पुलिस को मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहंुचा। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अंजनगांव के ग्रामीण अस्पताल पहंुचाया गया। मृतक के पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी का परिवार है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है।

Created On :   13 Jan 2022 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story