- Home
- /
- रेल पटरी किनारे गांजा छिपाते पकड़ाए...
रेल पटरी किनारे गांजा छिपाते पकड़ाए तस्कर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली इलाके में रेल पटरी किनारे गांजा छिपाते समय पुलिस ने गांजा तस्कर को धर दबोचा। आरोपी का नाम राजेश उर्फ लावा लालचंद डेकाटे (45), नाईक तालाब, बांग्लादेश, पांचपावली निवासी है। आरोपी से 3 किलो 576 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ पांचपावली थाने में धारा 8(क), 20 (2) (ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गांजे की कीमत 35,760 रुपए
पुलिस सूत्रों के अनुसार पांचपावली थाने के गश्तीदल को 11 अप्रैल को पांचपावली इलाके में कलकत्ता रेल लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति कुछ छिपाने की कोशिश करता नजर आया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। उसके पास प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें करीब 3 किलो 576 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश उर्फ लावा लालचंद डेकाटे बताया। पुलिस ने करीब 35,760 रुपए का गांजा जब्त किया है। हवलदार प्रेमदास वर्धे की शिकायत पर मामला दर्ज कर गांजा तस्कर राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर नगराले, द्वितीय पुलिस निरीक्षक मुकुंद ठाकरे , उपनिरीक्षक मनीष गोड़बोले, महिला पुलिस उप-निरीक्षक मीनाक्षी काटोले, पुलिस नायब विश्वास बलादे, विनोद बरड़े, सचिन भिमटे, राहुल चिकटे आदि ने कार्रवाई में सहयोग किया।
Created On :   13 April 2021 1:41 PM IST