नाशिक में कोरोना से अब तक 49 की मौत,पॉजिटिव मरीजों की संख्या 891

So far 49 deaths due to corona in Nashik, number of positive patients 891
नाशिक में कोरोना से अब तक 49 की मौत,पॉजिटिव मरीजों की संख्या 891
नाशिक में कोरोना से अब तक 49 की मौत,पॉजिटिव मरीजों की संख्या 891

डिजिटल डेस्क, नाशिक।  कोरोना के प्रकोप से नाशिक जिले में अब तक 49 मरीजों की उपचार के दौरान मौत चुकी है, तो कोरोना पीड़ितों की संख्या जिले में 891 तक पहुंच गई है, जिसमें मालेगांव मनपा सीमा क्षेत्र में 684, नाशिक मनपा सीमा क्षेत्र में 59 और नाशिक ग्रामीण सीमा क्षेत्र में 112 मरीज शामिल हैं। नाशिक 9, चांदवड़ 5, वावी 9, दिंडोरी 9, निफाड़ 16, देवला 1, नांदगांव 10, येवला 33, त्र्यंबक 0, सुरगाणा 0, पेठ 0, कलवण 1, सटाणा 2, इगतपुरी 0, मालेगांव तहसील 17 मरीज कोरोना पीड़ित हैं। नाशिक शहर के 1, देवला की 1 महिला, तो मालेगांव के सरकारी अस्पताल में 2 मरीजों की मौत हुई है। जिले में नए 12 मरीज पाए गए, जबकि उपचारा के लिए 224 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया। नाशिक शहर में पाए जाने वाले मरीजों का संबंध दूसरे जिले के यात्री से है। सटाणा तहसील के वरचे टेंबे स्थित मृत महिला की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दरमियान कोरोना का संक्रमण रुकने से प्रशासन के साथ नागरिकों को राहत मिली थी, लेकिन फिर से कोरोना के मरीज सामने आने से प्रशासन के साथ नागरिकों की नींद हराम हो गई है।

परभणी में एक की मौत और एक पॉजिटिव 
परभणी शहर में शुक्रवार, 22 मई को नए दो कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें एक मरीज की शुक्रवार रात में मौत हो गई। परभणी शहर के पेडगांव रोड की एक युवती व जिंतूर तहसील के सावंगी भांबले निवासी एक महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विशेष बात यह है कि सावंगी भांबले निवासी महिला की परभणी के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 21 मई को मौत हुई है। परभणी जिला अब रेड जोन में पहुंचा चुका है। जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 22 पर पहुंच गई है। 
 
सांवगी भांबले ग्राम प्रतिबंधित क्षेत्र के रूप में 
जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक मुगलीकर ने जिंतूर तहसील के सावंगी भांबले ग्रामपंचायत सीमा के क्षेत्र के आज 23 मई की सुबह 8 बजे से अगले आदेश तक प्रतिबंधित क्षेत्र के रूप में घोषित किया है। प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने पर कानून के अनुसार सभी नियम लागू रहेंगे। 

अहमदनगर में पाए और दो नए संक्रमित 
 अहमदनगर में जिला अस्पताल की ओर से भेजे गए 33 व्यक्तियों की रिपोर्ट पुणे के सैन्य मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई है, जिसमें 29 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और दो की रिपोर्ट अभी लंबित है। जबकि दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक 06 साल की लड़की और 22 साल की महिला शामिल है। वर्तमान में जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 72 है। लेकिन इससे पहले अहमदनगर में पाए गए अन्य जिलों के मरीजों की संख्या अब इसमे शामिल नहीं है। अब यह रिकॉर्ड उन जिलों के रिकॉर्ड में प्राप्त होगा। यह जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. बापूसाहेब गाढे और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप सांगले ने दी है। 
 
हिंगोली में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 18 

 हिंगोली जिले के लिए 23 मई को प्राप्त रिपोर्ट में मरीजों की संख्या 18 पर पहुंच गई है। शनिवार को हिंगोली जिला सरकारी अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 1107 कोरोना के संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं, जिसमें से 89 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। अब 18  मरीज अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।   हिंगोली जिले में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड एवं सभी कोरोना सेंटरो मेें कुल 1805  व्यक्तियों को भर्ती करवाया गया, जिसमें से 1494  व्यक्तियों की  रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 1478  व्यक्तियों को छुट्टी दे दी गई व फिलहाल 325 व्यक्ति भर्ती हैं, 272 व्यक्तियों के रिपोर्ट लंबित है। 


 

Created On :   23 May 2020 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story