- Home
- /
- अब तक 872 दुर्गा मंडलों की स्थापना...
अब तक 872 दुर्गा मंडलों की स्थापना को मंजूरी

डिजिटल डेस्क, अमरावती । गणेश उत्सव के बाद अब दुर्गा उत्सव में 6 दिन शेष रह गए हंै। विविध धार्मिक स्थल तथा सार्वजनिक मंडलों में तैयारियां शुरू हो गई है। अब तक जिल में 872 सार्वजनिक मंडलों को अनुमति दी गई है। वही बंदोबस्त की सारी तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। कोरोना काल के बाद दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर जाेरो से तैयारियां शुरू है। 26 सितंबर को घटस्थापना की जाएगी। विविध क्षेत्र के सार्वजनिक मंडल में दुर्गा देवी की स्थापना की जाती है। जिसके लिए अलग अलग झाकियां तैयार की गई है।
जानकारी के नुसार ग्रामीण में 380 व शहर में 492 सार्वजनिक दुर्गा और शारदा मंडल को अनुमति दी गई है। इसके अलावा जिले की विविध 182 जगहों पर गरबा खेला जाएगा। जिसमें दिए गए नियम शर्तो का पालन करना होगा। अंबा एकवीरा देवी मंदिर में विशेष महिला और पुरुष पुलिस की एक अलग टुकड़ी बंदोबस्त में लगाई जाएगी। इसके अलावा थाना क्षेत्र लेवल पर अधिकतर पुलिस का बंदोस्बत होगा। अपराध शाखा,क्यूआरटी आदि विविध शाखा के दल गश्त लगाते रहंगे।
Created On :   20 Sept 2022 2:16 PM IST