समाज कल्याण विभाग को 9 महीने में मिली 1 करोड़ 21 लाख की निधि 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
समाज कल्याण विभाग को 9 महीने में मिली 1 करोड़ 21 लाख की निधि 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। समाज कल्याण विभाग की तरफ से एससी व एसटी वर्ग के पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी तरह आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से छात्रवृत्ति देने के अलावा विद्यार्थियों के लिए योजना भी चलाई जाती है। सरकार से समाज कल्याण विभाग नागपुर को पीड़ितों को सहायता देने के लिए अप्रैल से दिसंबर 19 तक (9 महीने) 1 करोड़ 21 लाख 62 हजार रुपए की निधि प्राप्त हुई है। केंद्र व राज्य सरकार दोनों से बराबर यानी 60 लाख 81 हजार की निधि मिली है। पीड़ितों को इसमें से 1 करोड़ 19 लाख 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की गई है। सूचना अधिकार कानून के तहत इसका खुुलासा हुआ है।

आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर को मिली जानकारी के अनुसार समाज कल्याण नागपुर विभाग को 2018-19 इस आर्थिक वर्ष में 1 करोड़ 47 लाख 82 हजार रुपए की निधी मिली थी। उसमें से 1 करोड़ 22 लाख 90 हजार रुपए पीड़ितों को वितरित किए गए थे। 2017-18 में 1 करोड़ 49 लाख 70 हजार रुपए वभाग को मिले थे। उसमें से 1 करोड़ 48 लाख 12 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में पीड़ितों को दिए गए थे। 1 लाख 58 रुपए की निधि शेष बची थी। केंद्र व राज्य सरकार से समान निधि समाज कल्याण विभाग को मिली थी।

2019-20 (दिसंबर तक) इस आर्थिक वर्ष में विभाग को भारत सरकार मेट्रिकोत्तर अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति 10 करोड़ 2 लाख 2 हजार रुपए, सैनिक स्कूल परीक्षण भत्ता (अनुसूचित जाति) 4 लाख 60 हजार रुपए, राजर्षी शाहू महाराज गुणवत्ता पुरस्कार 8 लाख रुपए, दलित बस्ती सुधार योजना 3 करोड़ 49 लाख 15 हजार रुपए, मिनी ट्रैक्टर योजना 1 करोड़ 29 लाख 50 हजार रुपए, मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति राज्य सरकार 2 करोड़ 25 लाख, शिक्षा व परीक्षा शुल्क 75 लाख, सैनिक स्कूल परीरक्षण भत्ता 38 हजार, वृध्दाश्रम अनुदान योजना 3 लाख 68 हजार, सामाजिक विकास योजना 3 करोड़ 68 लाख, अनुसूचित जाती बस्ती व कृषि पंप बिजली कनेक्शन योजना के लिए 5 करोड़ 60 लाख 91 हजार का निधि प्राप्त हुई।

Created On :   8 Feb 2020 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story