- Home
- /
- दो महीने बाद होने वाली थी इंजीनियर...
दो महीने बाद होने वाली थी इंजीनियर की शादी, लोकल ट्रेन से फिसलकर हुई मौत, देखें वीडियो
डिजिटल डेस्क, मुंबई। दादर स्टेशन पर छोटी सी लापरवाही सॉप्टवेयर इंजीनियर सुदर्शन चौधरी के लिए भारी पड़ गई। हादसे में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। सुदर्शन चौधरी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, दो महीने बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। वो नागपुर का रहने वाला था। लोकल की चपेट में आने के बाद उसने दम तोड़ दिया। उसे इलाज के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आईबीएम में काम करने वाले सुदर्शन के लिए मंगलवार रात जिन्दगी की आखिरी रात साबित हुई। वो अपने घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा। लेकिन सीड़ियों से उतरने तक लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो चुकी थी।
दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया। जिसमें सुदर्शन को सीढ़ियों से उतरते देखा गया, वो जल्दबाजी में था। उसे लगा कि वो ट्रेन पकड़ सकता है, इतने में ट्रेन रफ्तार पकड़ लेती है। उसने ट्रेन पकड़ने की कोशिश भी की, हालांकि यह कोशिश नाकाम सबित हुई, अचानक वो ट्रेन से टकराकर प्लेटफार्म पर गिरा पड़ता है। सुदर्शन चौधरी चढ़ते वक्त अपना संतुलन खो बैठा था। वहां आसपास मौजूद लोगों ने उसका बिखरा हुआ सामान उठाया, पुलिस ने मामला दर्ज किया, उसके पर्स और मोबाईल से जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद उसके परिवार से संपर्क किया गया।
सोमवार को परिवार वाले आए, शिनाख्त के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। लोकल ट्रेनें भले ही मुंबई की लाइफ लाइन कहलाती हैं। लेकिन यहां हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में जरूरत सावधानी बरतने की है। यदी सुदर्शन अगली ट्रेन का इंतजार कर लेता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
Created On :   9 Oct 2018 9:15 PM IST