- Home
- /
- भंडारा में कुआं गहराईकरण करते वक्त...
भंडारा में कुआं गहराईकरण करते वक्त मिट्टी धंसी, मजदूर की मौत

By - Bhaskar Hindi |20 Feb 2021 10:28 AM IST
भंडारा में कुआं गहराईकरण करते वक्त मिट्टी धंसी, मजदूर की मौत
डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर मुजबी ग्राम में बैटरी पाउडर निर्माण कंपनी में कुएं का गहराईकरण करते समय मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम रेखलाल उर्फ कालू भाउलाल बारसागड़े(30) है। जानकारी के अनुसार भंडारा निवासी पंकज सारडा ने मैदा मिल खरीदकर यहां बैटरी पाउडर की फैक्ट्री लगाई है। इसी जगह पर कुआं गहराईकरण का काम चल रहा था । दो मजदूर नीचे काम कर रहे थे। चार ऊपर से मिट्टी खींच रहे थे। इसी बीच कुएं के ऊपर हिस्से की मिट्टी भरभराकर नीचे जा गिरी जिससे नीचे काम कर रहे दोनों मजदूर दब गए। इनमें से 1 मजदूर की शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1/2

2/2
Created On :   20 Feb 2021 3:50 PM IST
Next Story