होली की रात दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

Son in law killed his father in law during holi festival night
होली की रात दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
होली की रात दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, रावनवाड़ी (गोंदिया)। होली की रात दामाद व ससुर ने शराब के नशे में एक दूसरे से विवाद किया। इस घटना में दामाद ने हथियार से वॉर करते हुए ससुर को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना रावनवाड़ी-चारगांव मार्ग पर 1 मार्च की रात 9 बजे के दौरान घटित हुई है। घटना में रावनवाड़ी-चारगांव निवासी राजेश शेंडे (48) की मृत्यु हो गई। आरोपी कमलेश दंडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस मामले में जानकारी दी गई कि रावनवाड़ी-चारगांव मार्ग पर रोजगार की तलाश में आए दूसरे प्रदेश के लोगों ने समूह बनाकर डेरा तानकर रखा है। जिसमें कमलेश दंडे व राजेश शेंडे भी इस डेरे में रहते हैं। कमलेश नामक शख्स राजेश का दामाद है। दोनों ने होली की रात को जमकर नशा कर रखा था। इस बीच कुछ बात को लेकर दामाद व ससुर में विवाद हो गया और कमलेश ने राजेश शेंडे के सिर पर नुकीले हत्यार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना की जांच पुलिस निरीक्षक सचिन सांडभोर के मार्गदर्शन में शुरू कर दी गई है।
 

 

 

लोधीटोला लोधीटोला में चली गोली, एक घायल
रावनवाड़ी पुलिस थानांतर्गत लोधीटोला में मामूली बात को लेकर एक ने दूसरे पर देसी कट्टे से गोली चला दी। घटना 3 मार्च को दोपहर 12 बजे के दौरान घटित हुई है। घटना में लोधीटोला निवासी खेमेंद्र साहाबलाल ठाकरे (40) घायल हो गया है। वहीं आरोपी का नाम प्र्रेमसागर उर्फ मिथुन भैय्यालाल ठाकरे (25) बताया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मामले में जानकारी दी जा रही है कि खेमेंद्र ठाकरे व प्रेमसागर ठाकरे में मामूली बात को लेकर  विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोष में आकर प्रेमसागर ठाकरे ने खेमेंद्र पर देसी कट्टे से गोली चला दी। घटना ग्राम में फैलते ही ग्राम में दहशत निर्माण हो गई। क्षेत्रवासियों ने तत्काल घायल खेमेंद्र ठाकरे को गोंदिया मेडिकल कालेज में उपचार हेतु भर्ती किया है। घटना की जानकारी रावनवाडी पुलिस को मिलते ही पुलिस दल सहित लोधीटोला पहुंच गए है। घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस ने आरोपी प्रेमसागर को हिरासत में ले लिया गया है। इस तरह की जानकारी भी दी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी हुई थी।

Created On :   4 March 2018 12:09 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story