दामाद ने ससुराल जाकर पत्नी सास और साली से की मारपीट

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मामला दर्ज दामाद ने ससुराल जाकर पत्नी सास और साली से की मारपीट

डिजिटल डेस्क,नागपुर। ससुराल में दामाद ने जमकर उपद्रव मचाया। तोड़फोड़ कर पत्नी, साली और सास पर हमला कर दिया।  जरीपटका थाने में   प्रकरण दर्ज िकया गया। कोराडी स्थित विद्युत विहार कालोनी निवासी प्रियंका निबालकर (30) का पति निखिल निबालकर (30) से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। प्रियंका छह माह से न्यू इंदोरा में अपने मायके में रह रही है। घटना वाले दिन निखिल वहां आ धमका और प्रियंका से विवाद करने के बाद उसकी लात-घूंसों व लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। यह देखकर प्रियंका की मंा रेखा शंभरकर और बहन अंकिता बीच-बचाव करने दौड़ीं, तो निखिल ने उनकी भी पिटाई कर दी। निखिल यही नहीं थमा, उसने लोहे की रॉड से टीवी, लैपटॉप, मोबाइल आदि वस्तुओं को बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

मकोका का आरोपी गोंदिया में मिला, दो अभी भी फरार
 मकोका में फरार आरोपी को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में और दो फरार आरोपियों को सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी हर्षदीप उर्फ टपरी उर्फ हर्षल रत्नदीप टेंभेकर, लष्करीबाग निवासी है। आपराधिक मामले में उसके खिलाफ भी मकोका की कार्रवाई होने की भनक लगते ही वह गोंदिया भाग गया था। पांचपावली पुलिस को हर्षदीप गोंदिया में होने की सूचना मिलने पर टीम भेजकर उसे गोंदिया में दबोच लिया गया। इसके साथ आपराधिक प्रकरण में शामिल रोशन मेश्राम और विक्रांत मेश्राम अभी भी फरार हैं। इन सभी आरोपियों पर मकोका के तहत कार्रवाई हुई है।
 

 

 

 

 

 

Created On :   30 Oct 2021 8:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story