बेटे ने डॉक्टर माता-पिता को कमरे में बंद किया

son locked the doctor parents in the room
बेटे ने डॉक्टर माता-पिता को कमरे में बंद किया
नागपुर बेटे ने डॉक्टर माता-पिता को कमरे में बंद किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं आया तो गुस्साए बेटे ने अपने डॉक्टर माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया। हालांकि पता चला है कि वह मनोरोगी है। दमकल और अजनी पुलिस मौके पर पहंुची। खिड़कियों के कांच फोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। 
यह है पूरा मामला : दमकल के अनुसार, कुकडे ले-आउट स्थित छाया अपार्टमेंट निवासी सौरभ नामक युवक  मानसिक रुग्ण है, जबकि पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सौरभ अच्छा है, नीट परीक्षा में अंच्छे अंक नहीं िमलने से वह चिड़चिड़ा हो गया था। घर में ठीक से बात नहीं करता था। एकांत में गुमसुम बैठा रहता था। उसे कई बार समझाने का प्रयास किया गया। इस कारण परिवार में बहस तक हो गई थी। आहत होकर सौरभ ने रविवार की रात करीब पौने बारह बजे के दौरान माता-पिता को एक कमरे में और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते डॉक्टर पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। अजनी थाने के सहायक उपनिरीक्षक भोसले और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सौरभ और उसके माता-पिता को खिड़की के रास्ते सकुशल बाहर निकाला गया।  शोर-शराबे से परिसर के लोग जमा हो गए थे। 
 

Created On :   18 Oct 2022 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story