बजट सत्र में मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेताओं से की चर्चा

Sonia Gandhi discusses the budget session of Parliament with opposition leaders
बजट सत्र में मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेताओं से की चर्चा
बजट सत्र में मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेताओं से की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस बार बजट सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार है। विपक्षी दल कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार को घेरने की तैयार कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (सोमवार) विपक्ष दलों क नेताओं के साथ बैठक की। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में संसद सत्र में मोदी सरकार के खिलाफ पिछले डेढ़ महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों को लेकर चर्चा की गई। 

जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ संयुक्त रणनीति तैयारी की है। संसद के बजट सत्र में मोदी सरकार पर विपक्षी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों के साथ मिलकर कृषि कानून को पुरजोर विरोध कर रही है। 

संसदीय समीति ने बजट सत्र को दो हिस्सों में बुलाने की सिफारिश की है। जिसमें पहला सेशन 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। जबकि दूसरा सत्र 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। इसमें एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। वहीं, 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। किसान आंदोलन के चलते इस बार का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

 

Created On :   11 Jan 2021 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story