- Home
- /
- नागपुर में कोरोना की रफ्तार,12729 ...
नागपुर में कोरोना की रफ्तार,12729 जांच में 1461 पाजिटिव, 497 स्वस्थ भी हुए

डिजिटल डेस्क, नागपुर । बुधवार को 12729 सैंपल की जांच में 1461 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि 497 मरीज संक्रमण मुक्त होकर घर लौटे। इसके पूर्व 15 मई को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1510 थी। कुल 241 दिन बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1461 पर फिर पहुंच गई है। सैंपल की जांच में मिले पॉजिटिव में शहर के 1157, ग्रामीण के 236 और जिले के बाहर के 68 मरीज शामिल हैं। पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 500819 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 5688 है। इसमें शहर के 4876, ग्रामीण के 775 और जिले के बाहर के 37 मरीज शामिल हैं। संक्रमण मुक्त मरीजों की कुल संख्या 4,85007 हो गई है। मृतकों की संख्या 10,124 है। इसमें शहर के 5,894, ग्रामीण के 2,604 और जिले के बाहर के 1,626 हैं। एम्स में 1857, मेडिकल में 1886, मेयो में 2179, नीरी में 293, निजी लैब में 4315और एंटीजन पद्धति से 2199 सैंपल की जांच की गई। रिकवरी दर 96.84 प्रतिशत है।
Created On :   13 Jan 2022 10:00 AM IST