तेज रफ्तार दोपहिया टकरायी, एक मृत, एक घायल

Speeding two-wheeler collided, one dead, one injured
तेज रफ्तार दोपहिया टकरायी, एक मृत, एक घायल
दुर्घटना तेज रफ्तार दोपहिया टकरायी, एक मृत, एक घायल

डिजिटल डेस्क, पोंभुर्णा(चंद्रपुर)। चेक पोंभुर्णा स्थित सर्कल प्वाइंट मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही दोपहिया पोल से टकरा गई। हादसे में एक की मौत तो एक घायल हो गया। दुर्घटना 14 फरवरी की दोपहर 2 बजे के दौरान हुई।  मृतक का नाम प्रशांत जागोबा गुरूनूले (39) है और धनराज गुरनूले (42) घायल  है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल तहसील के सुशी गांव में भाई की शादी के लिए आए चांदली (बु.) निवासी दोनों भाई अपने काम के लिए पोंभूर्णा में आए थे। काम निपटाकर सुशी गांव की ओर अपनी दोपहिया से वापस जाते समय चेक पोंभूर्णा समीप सरकारी गोदाम के पास स्थित सर्कल प्वाइंट मोड़ पर दोपहिया की रफ्तार तेज होने के चलते नियंत्रण खोने से सड़क के किनारे स्थित लोहे के पोल से जा टकराई। हादसे में प्रशांत गुरनुले की मौके पर ही मौत हो गई, तो धनराज गुरनूले गंभीर रूप से घायल हुआ। धनराज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने से धनराज को चंद्रपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। घटना की जांच पोंभूर्णा पुलिस कर रही है।
 

Created On :   15 Feb 2022 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story