- Home
- /
- तेज रफ्तार दोपहिया डिवाइडर से...
तेज रफ्तार दोपहिया डिवाइडर से टकराई, एक मृत, एक गंभीर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के वरुड़ निवासी कुछ युवक अपर वर्धा जलाशय का नजारा देखने मोर्शी गए हुए थे। 4 युवक दो दोपहिया पर वापस लौट रहे थे। उसमें एक युवक की तेज रफ्तार दाेपहिया जरुड गांव के पास अनियंत्रित होने से डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में वरुड के जागृति काॅलोनी परिसर निवासी 19 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका समव्यस्क मित्र दुर्घटना में गंभीर जख्मी हुआ। जानकारी के अनुसार सर्वेश अनिल खेरडे (19, जागृति नगर) यह मृत युवक का नाम है तथा दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक का नाम आदित्य उमेश भिडकर (18, दत्त कालोनी, वरुड) बताया गया है।
मृत सर्वेश के मित्र शशांक दिलीप शेगेकार (19) ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि वह अपने मित्रों के साथ शनिवार को दोपहर के समय अपर वर्धा जलाशय का नजारा देखने मोर्शी गए थे। वहां से दो दोपहिया पर चार युवक वापस आ रहे थे। सर्वेश अनिल खेरडे यह एमएच 27-सीएम 3757 नंबर की दोपहिया पर सवार था और उसकी दोपहिया पर पीछे आदित्य बिडकर बैठा था। जलाशय से वापस लौटते समय सर्वेश ने अपनी दोपहिया तेज रफ्तार से चलाई। उसके वाहन के पीछे शशांक का वाहन था। ग्राम जरुड में सर्वेश का अपनी दोपहिया पर से नियंत्रण हट गया और वाहन रोड डिवाइडर से टकरा गया। जिससे सर्वेश और आदित्य के सिर को गंभीर चोट आई। दुर्घटना में सर्वेश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और आदित्य बिडकर गंभीर जख्मी हो जाने से उसे अस्पताल में दाखिल किया गया। वरुड पुलिस ने दुर्घटना के लिए सर्वेश खेरडे को जिम्मेदार मानते हुए उस पर धारा 279, 338, 304 (अ) के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   22 Aug 2022 1:13 PM IST