जबलपुर से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा, यात्रियों का इंतजार खत्म

Spice Jet is going to launch its new air services between Jabalpur-Ahmedabad
जबलपुर से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा, यात्रियों का इंतजार खत्म
जबलपुर से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा, यात्रियों का इंतजार खत्म

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। इसी माह के अंत तक संस्कारधानी वायु मार्ग से गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से जुडऩे जा रही है। दिल्ली, मुम्बई के बाद अब अहमदाबाद भी जबलपुर की हवाई सेवाओं से जुड़ जायेगा। स्पाइस जेट जबलपुर-अहमदाबाद के बीच अपनी नई हवाई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस सेवा के शुरू होने पर महज 1 घंटे 45 मिनट में जबलपुर से अहमदाबाद पहुंचा जा सकेगा। अभी ट्रेन से यह सफर पूरा करने में तकरीबन 20 घंटे 25 मिनट का समय लगता है। इतना ही नहीं जबलपुर से अहमदाबाद के लिए रोजाना सिर्फ सोमनाथ एक्सप्रेस चलती है, जिसमें 4 माह पहले से ही एसी कोच में वेटिंग लग जाती है। स्पाइस जेट से अपनी नई उड़ान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और फ्लाइट में बुकिंग भी शुरू हो गई है।

पहली फ्लाइट सुबह 8.25 होगी रवाना, 78 सीटर है विमान
बताया जाता है कि स्पाइट जेट की नई फ्लाइट से जबलपुर न सिर्फ अहमदाबाद, बल्कि जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर के साथ देहरादून और पटना की हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा। 78 सीट का यह विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से सुबह 8.25 पर उड़ान भरेगा और सुबह 10.10 पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं अहमदाबाद से सुबह 6.15 पर उड़ेगा और सुबह 8.05 पर जबलपुर पहुंचेगा। दीपावली को देखते हुए कंपनी इस उड़ान को रफ्तार देने में जुटी है। कंपनी दावा कर रही है कि यह हवाई सेवा, जबलपुर-मुम्बई फ्लाइट की तरह फुल रहेगी. दीपावली पर जबलपुर से अहमदाबाद जाने और आने वाले फ्लायर को देखते हुए कंपनी ने फ्लाइट में बुकिंग शुरू कर दी है।

यह है अहमदाबाद विमान सेवा की समय सारिणी व फेयर

  • - अहमदाबाद से सुबह 6.15 पर जबलपुर 8.05 पर, 1 घंटे 55 मिनट
  • - जबलपुर से सुबह 8.25 रवाना, 10.10 पर अहमदाबाद, 1 घंटे 45 मिनट
  • - जबलपुर से अहमदाबाद का किराया 3799 रुपए
  • - अहमदाबाद से जबलपुर का किराया 3899 रुपए

Created On :   22 Oct 2018 7:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story