निजी एजेंसियों के सहारे रफ्तार पकड़ रहीं एसटी बसें

ST buses gaining momentum with the help of private agencies
निजी एजेंसियों के सहारे रफ्तार पकड़ रहीं एसटी बसें
हड़ताल जारी निजी एजेंसियों के सहारे रफ्तार पकड़ रहीं एसटी बसें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एसटी कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इस बीच निजी एजेसियों की मदद से एसटी महामंडल ने बसों का संचालन शुरू किया है। शुक्रवार को कुल 65 बसें चलाई गईं, जिनमें से 29 बसें निजी बस चालकों की मदद से चलाई गईं। सबसे ज्यादा बसें गणेशपेठ से चलीं। बसों ने 17 हजार से ज्यादा किमी का सफर तय कीं। इससे प्रशासन को  5 लाख से ज्यादा की आय हुई। 

124 कर्मचारी लौटे हैं काम पर : एसटी महामंडल के कर्मचारियों ने नवंबर से हड़ताल शुरू की है। इससे पूरी तरह बसों का संचालन नहीं हो रहा है। दिसंबर से प्रशासन ने कुछ कर्मचारियों का साथ लेकर बसों को चलाना शुरू किया है। कर्मचारी कम रहने से 10 से 15 बसों से ज्यादा नहीं चल पा रही थीं। अब प्रशासन ने निजी एजेंसियों की मदद ली है। निजी ड्राइवरों के भरोसे बसों को चलाया जा रहा है। शुक्रवार को दिन भर में 5729 यात्रियों ने एसटी महामंडल की बसों से सफर किया। गणेशपेठ से 39, इमामवाड़ा से 4, घाट रोड से 5, उमरेड से 3, सावनेर से 5, वर्धमान नगर से 6, काटोल से 1 व रामटेक से 2 बसें चलाई गई हैं। अभी तक एसटी के 124 कर्मचारी वापस काम पर आए हैं। 
 

Created On :   15 Jan 2022 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story