नागपुर जिले के बाहर भी दौड़ सकेंगी एसटी की पर्यटन बसें

ST tourism buses will be able to run outside the district as well
नागपुर जिले के बाहर भी दौड़ सकेंगी एसटी की पर्यटन बसें
नागपुर जिले के बाहर भी दौड़ सकेंगी एसटी की पर्यटन बसें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एसटी महामंडल की ओर से शुरू की गई पर्यटन बस को यात्रियों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गणतंत्र दिवस को 2 पर्यटन बसें चलानी पड़ीं। एक दिन पहले ही बुकिंग फुल की स्थिति देख एसटी महामंडल भी खुश है, क्योंकि उसके राजस्व वृद्धि का यह सफल प्रमाण सामने है। 

जिले के बाहर भी अनेक विशेष स्थल
कोरोना संक्रमण के बाद से कुल 4 महीनों तक राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की बसों को ब्रेक लगा रहा। इससे राजस्व बहुत ज्यादा कम हो गया था। धीरे-धीरे आमदनी रफ्तार पकड़ रही है। इसे देखते हुए मंडल द्वारा नए-नए प्रयोग किये जा रहे हैं। उसमें हाल ही में शुरू की गई पर्यटन बस सेवा भी है। यह बस नागपुर जिले के पर्यटन स्थलों का चक्कर लगाकर यात्रियों को गणेशपेठ बस स्टैंड पहुंचाती है। कुल 45 सीटों की इस बस को पहले दिन ही जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। उसके बाद से यह बस लगातार एक दिन पहले ही ‘हाउस फुल’ की स्थिति दिखा रही है। 26 जनवरी को तो मंडल को दो बसों की मदद लेनी पड़ी। दोनों बसें ‘फुल’ स्थिति में यात्रियों को लेकर पहले सुराबर्डी गई। यहां से निर्धारित पर्यटन स्थलों रामटेक, खिंडसी होकर नागपुर आई थी। रविवार को भी इस बस को अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रशासन अब नागपुर जिले के अलावा बाहरी क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थलों तक बसों को शुरू करने का विचार कर रही है।

Created On :   28 Jan 2021 1:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story