काम पर लौटे एसटी कर्मी, परिवहन मंत्री ने दिलाया मांग पूरी करने का भरोसा

ST workers returned to work, Transport Minister assured to fulfill the demand
काम पर लौटे एसटी कर्मी, परिवहन मंत्री ने दिलाया मांग पूरी करने का भरोसा
आश्वासन काम पर लौटे एसटी कर्मी, परिवहन मंत्री ने दिलाया मांग पूरी करने का भरोसा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राज्य सरकार ‘महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल’ (एसटी) के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन देने को लेकर सकारात्मक है। शनिवार को एसटी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को परिवहन मंत्री अनिल परब ने यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एसटी कर्मचारियों की भावना के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन देने को लेकर अभ्यास कर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एसटी महामंडल का राज्य सरकार में विलिनीकरण को लेकर गठित समिति की रिपोर्ट जल्द मिलने वाली है। एसटी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सदाभाऊ खोत और भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर भी शामिल थे। परिवहन मंत्री ने एसटी कर्मचारियों से एक बार फिर हड़ताल खत्म करने की अपील की।   इस दौरान परिवहन मंत्री परब ने बताया गया कि कर्मचारियों की मांग के अनुसार 28 फीसदी मंहगाई भत्ता व किराया भत्ता बढ़ा दिया गया है। केवल वेतन बढ़ोतरी को लेकर दिवाली बाद चर्चा की बात कही गई थी। लेकिन इस बीच हड़ताल की वजह से एसटी मुश्किल में आ गई है।

काम पर लौटे 3166 कर्मचारी 
एसटी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शनिवार को 3166 कर्मचारी काम पर लौटे जिसमें 111 चालक और 31 कंडक्टर शामिल हैं। जबकि अभी भी 86 हजार 586 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शनिवार को एसटी की 71 बसे सड़कों पर चली जिसमें 1938 लोगों ने यात्रा की। 

Created On :   13 Nov 2021 8:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story