प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील का दर्द छलका, दिल पर पत्थर रख कर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री माना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील का दर्द छलका, दिल पर पत्थर रख कर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री माना
बीजेपी में रार! प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील का दर्द छलका, दिल पर पत्थर रख कर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री माना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस की बजाय एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने का दर्द भाजपा के सभी छोटे-बड़े नेताओं को साल रहा है। शनिवार को प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील का यह दर्द छलका। पनवेल में आयोजित एक दिवसीय बैठक में पाटील ने कहा कि दिव पर पत्थर रख कर हम एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हुए हैं। पाटील के इस बयान से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी आई दरार भी सामने आ गई है। इस पर विपक्ष ने भी कटाक्ष किया है। 

पाटिल ने कि "हम सबने एकनाथ शिंदे को अपने दिल पर पत्थर रखकर मुख्यमंत्री बनाया है। केंद्रीय नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। हालांकि, हम इस फैसले से दुखी थे।पर इतना बड़ा दुख भूला कर हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले ढाई साल राज्य में क्या परिस्थिति थी यह सबको पता था। परिस्थितियों को देखते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन जरुरी था। सत्ता परिवर्तन के बाद सही संदेश देना जरुरी था। लेकिन ऐसा करते हुए हम सब ने अपने दिलों पर पत्थर रख कर देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना स्वीकार किया।

केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से हम सब सभी दुखी हुए थे। पाटील ने कहा कि फडणवीस ने बतौर मुख्यमंत्री पांच सालों तक बहुत अच्छा कार्य किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना पड़ रहा है। लेकिन उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आदेश मानते हुए उप मुख्यमंत्री पद भी स्वीकार कर लिया है।  

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रभारी सीटी रवि ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन से अब डबल इंजन सरकार आ गई है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन करता हूं। अब राज्य में विकासवादी और हिंदुत्ववादी सरकार आ गई है। अब कठोर परिश्रम कर स्थानिय निकाय चुनावों के साथ-साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव जीतना है। भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शिवप्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सुरक्षा और हिंदुत्व के लिए भाजपा-शिवसेना सरकार सत्ता में आई है, जमनत भाजपा के अनुकुल है। पार्टी संगठन को मजबूत करने का सुनहरा मौका है। 

पाटील के बयान पर विपक्ष का कटाक्ष प्रदेश राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाटील को पता है कि यह सरकार संवैधानिक नहीं है। इस लिए दिल पर पत्थर रखा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस सरकार को जाना पड़ सकता है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने पाटील के बयान वाले वीडियो के साथ फिल्म ‘मिलन’ का गीत ‘मैं खुश हू मेरे आंसूओ पे न जाना.. का वीडियो ट्विट कर पाटील पर कटाक्ष किया है। 

 

Created On :   23 July 2022 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story