दिल्ली सियासत: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने पर सियासत तेज , केजरीवाल ने लगाया आरोप कहा - 'BJP और कांग्रेस...'

AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने पर सियासत तेज , केजरीवाल ने लगाया आरोप कहा - BJP और कांग्रेस...
हाल ही में आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। दरअसल, गुजरात जोड़ो सम्मेलन के संदर्भ में एक सम्मेलन हो रहा था। इस दौरान विधायक गोपाल इटालिया के संबोधन के दौरान उन्हें भीड़ में मौजूद एक शख्स ने जूता फेंका। इसके बाद लोगों ने शख्स को पीटा। इस घटना को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

आप विधायक पर जूता फेंकने पर भड़के अरविंद केजरीवाल

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने लिखा, " गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और कांग्रेस दोनों को हिला दिया है। हम BJP की नाकामियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है… क्यों? जामनगर में हमारे लोकप्रिय नेता और विधायक गोपाल इटालिया जी पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। ये हमला साफ़ बताता है कि गुजरात में BJP–Congress अब AAP के खिलाफ़ एकजुट होकर लड़ रही हैं। "

आप नेता ने आगे कहा, "लेकिन दोनों पार्टियां सुन लें। AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं। गुजरात की जनता अब AAP की तरफ़ जाते हुए बदलाव का मन बना चुकी है, और यही इन दोनों पार्टियों की घबराहट की वजह है।"

घटना पर विधायक गोपाल इटालिया ने कही ये बात

वहीं गोपाल इटालिया ने कहा, "आज जामनगर की जनसभा के दौरान मेरे ऊपर हमला करनेवाले शख्स के ख़िलाफ़ मैं FIR करना नहीं चाहता। मैं उस व्यक्ति को दिल से माफ करता हूं और उस व्यक्ति एवं उनके परिवार को ईश्वर सुखी रखे यह प्रार्थना करता हूँ। जय किसान।"

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, "गोपाल इटालिया BJP के खिलाफ बोलते हैं, पर चिढ़ कांग्रेस को होती है। BJP से लड़ो तो हमला कांग्रेस करती है। ये दोनों का रिश्ता क्या है?"

आप नेता मनोज सोराठिया ने भी कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "गोपाल इटालिया बीजेपी के खिलाफ एक मज़बूत आवाज़ है। वो बीजेपी की ग़लत नीतियों के खिलाफ बोलता है तो कांग्रेस को क्या तकलीफ़ है? बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ो तो कांग्रेस हमला करवाती है। बीजेपी कांग्रेस का ये रिश्ता क्या कहलाता है?"

Created On :   6 Dec 2025 1:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story