- Home
- /
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री...
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पन्ना प्रभारी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा सभी जिलों में संगठन मजबूत करने के लिए के लिए समीक्षा की जा रही है। इसी तारतम्य में आज देवेंद्रनगर स्थित गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के निज निवास में समस्त कांग्रेसियों, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जे.पी. धनोपिया एवं पन्ना प्रभारी मनोज त्रिवेदी का तिलक लगाकर पुष्पमाला के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात जे.पी धनोपिया द्वारा पार्टी की समीक्षा बैठक ली गई। वहीं पार्टी को मजबूत करने को लेकर कई मंत्र दिए एवं पार्टी मंडलम सेक्टर बूथ सेक्टर में कैसे किस प्रकार काम करना है इस संबंध में जानकारी दी गई।
वहीं जे.पी. धनोपिया द्वारा कहा गया कि इस समय जनता का कांग्रेस के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और भाजपा सरकार की महंगाई बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दो से परेशान होकर जनता का रोष भाजपा के प्रति बढऩे लगा है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इन दिनों भारी जोश देखने को मिल रहा है।
वहीं देश में राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसमें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और जनता ने अब कांग्रेस की ओर मन बना लिया है और भारत जोड़ो यात्रा में बहुत अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।
वहीं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कमेटी के द्वारा हर जिले में बूथ स्तर से लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती लाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   28 Nov 2022 10:24 PM IST