राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव  

State Congress passed resolution to make Rahul Gandhi Congress President
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव  
राजनीति राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को देने का भी प्रस्ताव मंजूर किया गया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक यशवंतराव चव्हाण सेंटर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू ने की। इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने और प्रदेश अध्यक्ष चुनने का अधिकार पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी को देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करने का आग्रह करने वाला प्रस्ताव पेश किया। इसको प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे और कार्याध्यक्ष नसीम खान को अनुमोदन किया। जिसके बाद यह प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित हुआ। जबकि कांग्रेस के विधानमंडल दल नेता बालासाहब थोरात ने प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी प्रदेश प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार देने वाला प्रस्ताव पेश किया। जिसको सर्वसहमति से मंजूर कर लिया गया। 

नागपुर से विमान रद्द होने के कारण नहीं पहुंचे कई नेता- पटोले
प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा  पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, पूर्व मंत्री अमित देशमुख, पूर्व राज्य मंत्री सतेज पाटील, पुणे के विधायक संग्राम थोपटे सहित कई नेता मौजूद नहीं थे। इस पर सफाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नागपुर से विमान रद्द होने के कारण कई नेता बैठक में नहीं पहुंचे हैं। पटोले ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे मुंबई के बाहर होने के कारण बैठक में नहीं आ सके। अमित देशमुख विदेश में हैं। जबकि संग्राम थोपटे बीमार होने के चलते बैठक में नहीं आए। 

Created On :   19 Sept 2022 8:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story