- Home
- /
- जीएसटी के ऐवज में महानगर पालिकाओं...
जीएसटी के ऐवज में महानगर पालिकाओं को 1436.16 करोड़ की भरपाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में जीएसटी लागू होने के ऐवज में राज्य सरकार ने 26 महानगर पालिकाओं को 1436.16 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की है। सरकार ने मई महीने के लिए यह धन राशि स्वीकृत की है। नागपुर मनपा को 52.57 करोड़ रुपए मिलेंगे।अकोला मनपा को 5.36 करोड़ और अमरावती मनपा को 9.79 करोड़ रुपए दिए गए हैं। बुधवार को सरकार के नगर विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया।
सरकार ने औरंगाबाद मनपा को 21.12 करोड़, परभणी मनपा को 1.45, चंद्रपुर मनपा को 4.89 करोड़, लातूर मनपा को 1.12 करोड़, नांदेड़-वाघाला मनपा को 6.10 करोड़, नाशिक मनपा को 72.83, मालेगांव मनपा को 12.3 करोड़, धुलिया मनपा को 7.66 करोड़, जलगांव मनपा को 9.22 करोड़, अहमदनगर मनपा को 6.84 करोड़, मुंबई मनपा को 699.13 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। इसके अलावा पुणे मनपा को 131.06 करोड़, पिंपरी-चिंचवड मनपा को 125.57 करोड़, कोल्हापुर मनपा को 10.52 करोड़, सांगली मनपा को 11.68 करोड़, मीरा भाईंदर मनपा को 13.81 करोड़, वसई-विरार मनपा को 25.10 करोड़, भिवंडी-निजामपुर मनपा को 19.39 करोड़, उल्हासनगर मनपा को 13.93, कल्याण-डोंबिवली मनपा को 14.18 करोड़, ठाणे मनपा को 60 करोड़, नई मुंबई मनपा को 85.43 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
केंद्र सरकार ने देश भर में 1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत जीएसटी लागू करने के बदले रद्द किए गए प्रवेश कर, चुंगी कर, स्थानीय संस्था कर, उपकर समेत अन्य टैक्स को रद्द करने के बदले में सरकार की तरफ से सभी मनपा को नुकसान भरपाई दी जाती है।
Created On :   2 May 2018 8:36 PM IST