राज्य मेंं एसटी के 40 कर्मी हुए बर्खास्त 

state in 40 st workers were sacked
राज्य मेंं एसटी के 40 कर्मी हुए बर्खास्त 
सख्ती राज्य मेंं एसटी के 40 कर्मी हुए बर्खास्त 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एसटी महामंडल प्रशासन ने हड़ताल जारी रखने वाले 40 और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। एसटी महामंडल की ओर से यह जानकारी दी गई। बुधवार को एसटी के 23 हजार 720 कर्मचारियों ने सेवाएं दी। एसटी के 159 डिपो आंशिक रूप से चालू रहे। जबकि 91 डिपो एक भी बसों की आवाजाही नहीं होने के चलते पूरी तरह से बंद थे। एसटी महामंडल के अनुसार अभी तक हड़ताल करने वाले 603 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। जबकि 10 हजार 764 कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं। वहीं 1539 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई है। 

Created On :   30 Dec 2021 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story