- Home
- /
- मनपा के अग्निशमन दल में शामिल हुए...
मनपा के अग्निशमन दल में शामिल हुए अत्याधुनिक वाहन

डिजिटल डेस्क, अमरावती । काफी विपरीत स्थिति में शहर में घटित आगजनी व अन्य आपदा की घटनाओं का सामना करने वाले अग्निशमन विभाग में अत्याधुनिक वाहन पहुंचे हैं। निगमायुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर के हाथों वाहनों का उद्घाटन किया गया। जानकारी के अनुसार काफी तेजी से आग बुझाने के लिए आवश्यक सभी सुविधा से युक्त यह वाहन हैं। इन वाहनों द्वारा आपदा व्यवस्थापन विभाग की ताकत बढ़ चुकी है। वाहन की रफ्तार और उसकी क्षमता को देख समय पर घटनास्थल पहुंचना अब संभव होगा। परिणाम स्वरूप आग से होने वाले नुकसान को कम करने इन वाहनों से मदद मिलेगी।
नया वाहन साढ़े चार हजार लीटर क्षमता का है। उसमें 500 लीटर की फोम टेक है। अत्याधुनिक सुविधा से आपदा व्यवस्थापन को गतिमान करने के लिए इन वाहनों से अग्निशमन विभाग की ताकत बढ़ेगी। ऐसा निगमायुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर ने इस समय कहा। अमरावती मनपा का दमकल विभाग शहर की सबसे बड़ी अग्निशमन यंत्रणा है। अग्निशमन दल के पास विश्व के आधुनिक साधन हैं। इसमें प्रगत अग्निशमन यंत्रणा के साथ प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध है। अग्निशमन दल के जवानों ने अपनी जान पर खेल कर अनेकोंं के प्राण बचाए। इन शब्दांे में उन्होंने अग्निशमन दल के जवानों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया। इस समय उपायुक्त भाग्यश्री बोरेकर, अग्निशमन अधीक्षक सैयद अनवर, जनसंपर्क अधिकारी भूषण पुसतकर, उपअभियंता प्रमोद कुलकर्णी, सहायक अभियंता राजेश आगरकर, कनिष्ठ अभियंता अमित गुरमाले, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
Created On :   26 Aug 2022 2:35 PM IST












