सौतेली मां की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार

Stepmother crushed to death by stone, accused absconding
सौतेली मां की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार
खेत बंटवारे को लेकर विवाद सौतेली मां की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नांदगांव   नांदगांव खंडेश्वर तहसील के मंगरूल चवाला थाना क्षेत्र में आनेवाले जगतपुर गांव में सौतेली मां और बेटे के बीच खेती के बंटवारे के लिए जारी विवाद के चलते मारोतराव विश्वेलाल भोसले (30) नामक युवक ने अपनी सौतेली मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जाता है। मृतका का नाम सुमन विश्वेलाल भोसले (42) है। बताया जाता है कि आरोपी मारोतराव भोसले के पिता विश्वेलाल भोसले ने दूसरा विवाह किया था।

सौतेली मां घर में आने के बाद मारोतराव का खेती के बंटवारे को लेकर अपने पिता और सौतेली मां के साथ हमेशा विवाद हुआ करता था। बुधवार को जगतपुर गांव के पारधी बेडा पर सुमन भोसले और उसका पति विश्वेलाल भोसले दोनों हसन बसन भोसले के घर के प्रांगण में पेड़ के नीचे बैठे थे तब आरोपी मारोतराव शराब के नशे में वहां पहुंचा और खेती के बंटवारे को लेकर फिर से विवाद करने लगा। इस विवाद के चलते संतप्त मारोतराव ने अपनी सौतेली मां पत्थर से हमला कर लिया। इस हमले में सिर पर गहरी चोट लगने से सुमन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

अपनी सौतेली मां की मृत्यु होने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंगरुल चवाला के थाना के सहायक निरीक्षक विशाल कोलकर का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नांदगांव के सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Created On :   6 May 2022 1:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story