- Home
- /
- नागपुर जिले में अभी भी 50 लाख 95...
नागपुर जिले में अभी भी 50 लाख 95 हजार 405 लोगों को लगाना है टीका

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले में 13 अक्टूबर को 40 लाख डोज लगाने का लक्ष्य पार कर लिया गया। ग्रामीण और शहर में अब तक 27 लाख, 72 हजार 559 लोगों को पहला डोज और 12 लाख 49 हजार 46 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। इस तरह कुल 40 लाख 21 हजार 605 डोज लग चुके हैं। इसमें से 22 लाख 66 हजार 165 डोज शहर में लगाए गए हैं। जिले में 430 टीकाकरण केंद्रों पर टीका दिया जा रहा है। इसमें से 25 केंद्र निजी है।
70.43 प्रतिशत लोग हैं 18 प्लस के
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीकाकरण टास्क फोर्स की नियमित बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के समन्वय के साथ टीकाकरण की मुहीम शुरू की गई थी। गांवों में आशा, आंगनवाड़ी सेविका, ग्राम सेवक, सरपंच सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य इस मुहीम में शामिल रहे। नागपुर जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 70.43 प्रतिशत लोग हैं। इसके अनुसार 50 लाख 95 हजार 405 लोगों को टीका लगना है।
Created On :   14 Oct 2021 11:20 AM IST