सेवाग्राम विकास प्रारूप के अब भी करीब 50 काम अधूरे

Still about 50 works of Sevagram development format are incomplete
सेवाग्राम विकास प्रारूप के अब भी करीब 50 काम अधूरे
13 दिन का बचा है समय सेवाग्राम विकास प्रारूप के अब भी करीब 50 काम अधूरे

डिजिटल डेस्क, वर्धा।  सेवाग्राम विकास प्रारूप अंतर्गत किए गए कामों के कारण शहर के विविध भागों की रौनक बढ़ी है। इस प्रारूप अंतर्गत 125 काम प्रस्तावित होने पर भी अब तक इन में से करीब 50 काम अब तक अधूरे हंै। इस प्रारूप के काम पूर्ण करने की मर्यादा खत्म होने के लिए अब केवल 15 दिनों का अवधि शेष है। इन 15 दिनों में अधूरे काम पूर्ण होंगे या नहीं, इस ओर सभी की निगाहंे लगी है। पहले गांधी फॉर टुमारो और बाद में सेवाग्राम विकास प्रारूप इस नाम से चर्चा में रहे इस प्रकल्प का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों वर्ष 2020 में किया गया। उस समय कुछ काम पूर्ण हुए थे। इस के बाद अब इस प्रकल्प को दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस के बावदूद यह प्रकल्प पूर्ण नहीं हुआ है। इन कामों के लिए निधि की कमी नहीं होने का प्रशासन की ओर से बताया गया है। मात्र एसा होने पर भी इस प्रारूप के काम पूर्ण नहीं होने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

सेवाग्राम विकास प्रारूप में पहले सेवाग्राम के विकास का समावेश नहीं होने से अनेको ने इस का विरोध किया था। अब इस में सेवाग्राम के कामों का समावेश किया गया। फिलहाल यह काम शुरू है। अब इस में आश्रम प्रतिष्ठान की ओर से कुछ काम सुझाए गए हैं। यह काम मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। मात्र अब यह काम पूर्ण करने का अवधि अत्यंत कम रहने से यह काम इस अवधि में पूर्ण होने की संभावना नहीं है।सेवाग्राम विकास प्रारूप में करीब 125 काम किए जाने वाले हैं। इस के लिए 162 करोड़ 51 लाख रुपए की निधि मंजूर की गई है। इस में के 75 काम पूर्ण होकर इस पर करीब 146 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं। बाकी बचे कामों के लिए निधि की समस्या नहीं है। मात्र आगामी कुछ दिनों में इन कामों की अवधि खत्म होने के पूर्व यह काम पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Created On :   19 March 2022 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story