- Home
- /
- युवती के घर पर पथराव, 5 युवक...
युवती के घर पर पथराव, 5 युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली इलाके में एक 28 वर्षीय युवती के घर पर पथराव कर खिड़की के कांच फोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने 5 युवकों को पर धारा 323, 143, 147, 148, 427, 294, 188, 269, 506(ब) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
गाली-गलौज की और पत्थर फेंके
पुलिस के अनुसार 28 मई को रात करीब 9.30 बजे युवती अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान आरोपी राजू संजू भोयर, रोहित शोभेलाल मस्करे, शेख अकरम शेख अनवर, मोतीबाग भीमरत्न नगर, तालीम खान मोहम्मद खान, डोबी नगर झोपड़पट्टी और गोलू शंकर गौरे, पहेलवान बाबा दरगाह के पास मोतीबाग निवासी उसके घर के सामने जाकर गाली-गलौज करने लगे।
खिड़की का कांच फूटा
युवती का आरोप है कि, आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद उसके घर पर पथराव कर किया और खिड़की का कांच भी फोड़ दिया। घटना के बाद युवती ने सभी आरोपियों के खिलाफ पांचपावली थाने में शिकायत की। सहायक पुलिस निरीक्षक कोसे ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
Created On :   31 May 2021 3:26 PM IST