चंद्रपुर में टीम ने एक माह में रुकवाए दो बाल विवाह 

Stop two child marriages in a month
चंद्रपुर में टीम ने एक माह में रुकवाए दो बाल विवाह 
सजगता चंद्रपुर में टीम ने एक माह में रुकवाए दो बाल विवाह 

डिजिटल डेस्क,चंद्रपुर । सतर्कता के चलते एक माह में दो बाल विवाद रोकने में प्रशासन को सफलता मिली। वरोरा तहसील के शेगांव परिसर में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का 27 वर्षीय लड़के के साथ 27 जनवरी 2022 को बाल विवाह करने की जानकारी प्रशासन को प्राप्त हुई।  जानकारी मिलते ही बाल विवाह की गंभीरता को ध्यान में रखकर जिला महिला व बाल विकास अधिकारी दीपक बानाईत के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण कक्ष की समुपदेशिका प्रिया पिंपलशेंडे व सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभा मडावी ने शेगांव पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक मेश्राम के नेतृत्व में पुलिस कर्मी और अन्य कर्मियों के साथ बाल विवाह स्थल पहुंचे और होने वाला बाल विवाह को रोकने में सफल हुए। 

नाबालिग लड़की और उसके माता-पिता को 27 जनवरी 2022 काे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। साथ ही बाल विवाह का मामला जिला बाल संरक्षण कक्ष चंद्रपुर की ओर जांच के लिए सौंपा गया। जिला महिला व बाल विकास अधिकारी दीपक बानाईत के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण कक्ष की समुपदेशिका के माध्यम से नाबालिग लड़की और उसके माता-पिता का समुपदेशन किया गया। साथ ही रिश्तेदारों को बाल विवाह प्रतिबंधक कानून के संबंध में अवगत किया गया और बाल विवाह प्रतिबंधक अधिनियम 2006 के अनुसार बाल विवाह करना कानूनन जुर्म होकर इस पर होने वाली सजा व जुर्माने के संबंध में जानकारी दी। इस समय बालिका के माता-पिता के साथ अन्य रिश्तेदारों ने लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने तक उसका विवाह नहीं कराने का आश्वासन दिया। कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति चंद्रपुर की ओर पेश किया गया।  

Created On :   5 Feb 2022 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story