- Home
- /
- छेड़छाड़ के आरोप में छात्र गिरफ्तार
छेड़छाड़ के आरोप में छात्र गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साईंराम नागराजू मारशेट्टी (23) है। आरोप है कि, वह छात्रा से जबरन बातचीत करने का प्रयास करता था। उसे काफी परेशान कर रहा था। आखिरकार छात्रा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी साईंराम मारशेट्टी के खिलाफ बजाज नगर थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
फिर मिलने व बातचीत करने बना रहा था दबाव
पीड़ित छात्रा ने बताया कि, आरोपी साईंराम ने 6 अक्टूबर 2021 से 22 फरवरी के बीच उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी उसके साथ नागपुर में पढ़ता था। वह आगे की पढ़ाई के लिए पुणे चला गया था। पुणे से आने के बाद फिर मिलने व बातचीत करने के लिए उसे परेशान कर रहा था। उपनिरीक्षक सोनवणे ने आरोपी साईंराम मारशेट्टी पर धारा 354(ड), 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   23 Feb 2022 6:14 PM IST